जन आशीर्वाद यात्रा में गजब की ऊर्जा और उत्साह के साथ जुड़  रही आम जनता: दिलीप पांडे 

 मोदी जी जैसे करिश्माई नेतृत्व के दम पर जीतेगी भाजपा चुनाव: दिलीप पांडे 
उमरिया। प्रचंड जन आशीर्वाद बता रहा है कि मध्यप्रदेश में फिर इस बार भाजपा सरकार बनना सुनिश्चित है।विशेष सदस्यता अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी से अब तक  11 लाख नए सदस्य जुड़ चुके है। भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने भाजपा परिवार से जुड़े सभी नए सदस्यों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है। एक मात्र भाजपा ही है जो परिवारवादी जातिवादी राजनीति नही करती भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है वह राष्ट्र कल्याण की राजनीति करती है। राष्ट्र देव की आराधना कर राष्ट्र के सभी संतानों की सुरक्षा समृद्धि और कल्याण हेतु संकल्पशक्ति के साथ कार्य करती है। एक मात्र भाजपा ही है जहां बूथ स्तर का कार्यकर्ता भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाता है। भारत का ग्रह मंत्री बन जाता है। एक मात्र भाजपा ही है जहां राष्ट्र प्रथम है। जनकल्याण एवं जनसेवा के लिए समर्पित भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के लिए 7000230230 पर मिस्ड कॉल दें।भाजपा में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि होता है, यहाँ पर कांग्रेस की तरह किसी एक परिवार की मनमानी नहीं चलती है। यही कारण है कि भाजपा को जनता अपना आशीर्वाद प्रदान करती है।जन आशीर्वाद यात्रा में उमरिया की जनता का  उत्साह बता चुका है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा यहाँ प्रचण्ड बहुमत से दोनों विधानसभा विजयी होगी।भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत है। भाजपा विचारधारा पर चलने बढ़ने वाली पार्टी है। भाजपा कार्यकर्ता अपने नही अपनो के लिए जीता है। भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र आराधक होता है। मां भारती का उपासक होता है। जो राष्ट्र के लिए चिंतन शील होता है भाजपा परिवारवादी राजनीति से मुक्त है। यहाँ कार्यकर्ता अपनी मेहनत पुरुसार्थ से सफलता के उच्चतम स्थान को प्राप्त कर सकता है।बिहार में अशिक्षित शिक्षा मंत्री जो समाजवाद के नाम पर कलंक है। जो रामायण पर प्रश्रचिन्ह लगाते है गलत कमेंट्स करते है।  घमंडिया गठबंधन के लोग सनातन को समाप्त करने की बात कर रहे हैं।सनातन का मुद्दा हमने नहीं, खुद कांग्रेस ने अपनी चुप्पी से उठाया है।क्या विपक्ष के नेताओं में हिम्मत है कि किसी अन्य धर्म के बारे में कुछ कह सकें?कांग्रेसी समझ लें, सनातन और हिंदू आस्था का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।  मुगल आए, अंग्रेज आए लेकिन सनातन को हिला नहीं सके। इन ठगबंधन वालो में क्या हिम्मत है जो सनातन को समाप्त करेंगे।रात-दिन मोबाइल पर झूठे सर्वे करने वाले कांग्रेसी जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा को मिल रहा ये अपार जन समर्थन देख लें, ये जनसैलाब बता रहा है कि भाजपा 150 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है।प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत का मान सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ रहा है। लेकिन कांग्रेसियों को परेशानी हो रही है।कोरोना की महामारी के समय में भारत ने स्वदेशी वैक्सीन बनाई और दुनियाभर में भेजी, लेकिन दुर्भाग्य से कांग्रेसियों को उसमें भी आपत्ति हुई।मोदी जी के विजय रथ को अकेले कांग्रेस नहीं रोक पा रही है इसलिए इधर-उधर से ठगबंधन कर रही है जिसके अधिकतम नेता जमानत पर हैं।राहुल गांधी और कमलनाथ ने कर्जमाफी का झूठा वादा करके किसानों को डिफाल्टर बना दिया था, लेकिन मुख्यमंत्री माननीय शिवराज जी  ने कई करोड़ रुपये बैंक में जमा करके डिफाल्टर किसानों को नॉन-डिफाल्टर बनाया है।कांग्रेस ने बेरोजगारी भत्ता के नाम पर युवाओं से छल किया।कांग्रेसी सिर्फ झूठ और छल-कपट करके जनता को गुमराह करना जानते हैं। दिग्विजय सिंह फर्जी सर्वे का फेक ट्वीट करके भ्रम फैला रहे हैं और प्रदेश का वातावरण बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस के झूठ को अब जनता पहचान चुकी है और वह इसका जवाब चुनाव में देगी।भाजपा ऐसी विचारधारा है जहां त्याग समर्पण कर्तब्यनिष्ठ स्वभाव सहित जनहित राष्ट्रहित अंत्योदय कल्याण गरीब कल्याण की भावना निहित है।  जिसके प्रमाण हमारे कार्य है।  कोरोना काल मे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए सेवा कार्य किसी से छिपे नही है। जब अन्य पार्टी वा उसके कार्यकर्ता कोरोना को लेकर तरह तरह की अफवाह फैला रहे थे तब इस कठिन दौर में भाजपा कार्यकर्ता ही प्यासी मानवता की सेवा कर रहे थे। वह भी बिना अपनी चिंता किये। कोरोना बचाव से लेकर पथिको को भोजन दवाई वा गंतब्य तक भेजने के लिए बाहन ब्यबस्था हो या एक अभियान के तरह टीकाकरण हेतु जन जागरूकता की बात हो इन सभी कार्यो में भाजपा कार्यकर्ता वरदान साबित हो चुके है।भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्राएं पूरे प्रदेश में निकली हैं। जनता का आशीष प्राप्त करने ये सभी यात्राएं अलग-अलग संभागों में सफलता पूर्वक निकल रही हैं।यात्राओं का मूल उद्देश्य भाजपा सरकार के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाकर उनका आशीर्वाद लेना है। जनजातीय क्षेत्रों में भी भाजपा को ऐतिहासिक जन समर्थन मिल रहा है।हमारे विशेष सदस्यता अभियान के अंतर्गत अब तक 11 लाख 43 हजार लोग मिस्ड कॉल के माध्यम से जुड़ चुके है।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासहीनो को घर मिल रहा है। आयुष्मान योजना से 5 लाख तक का उपचार निशुल्क हो रहा है। उज्वला योजना से निशुल्क गैस कनेक्शन हो या सौभाग्य योजना से बिजली कनेक्शन ये सभी महत्वपूर्ण कार्य आम जन के जीवन मे वरदान साबित हो चुके है। प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना हो या मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना इन सभी योजनाओ से आदरणीय अन्नदाताओं का जीवन उन्नत हो रहा है। साथ ही बढ़ती msp किसानों की आय दुगनी करने की दिशा में वरदान साबित हो रही है। लाड़ली बहना आवास योजना तो क्रांतिकारी साबित होगी जिसने आवासहीन बहनों को आवास देने की योजना है।एक भाजपा ही है जो सनातन संस्कृति का संरक्षण वा संवर्द्धन कर रही है। प्रभु श्रीराम जी का भव्य मंदिर निर्माण हो या काशी विश्वनाथ जी  कॉरिडोर या श्रीमहाकाल लोक की बात हो।  ओमकारेश्वर में बन रहे शंकराचार्य जी की प्रतिमा हो या सलकनपुर का देवीलोक हो ऐसे और भी महत्वपूर्ण कार्य भाजपा सरकार कर रही है जिससे हम सभी भारतीयों का हृदय गर्व से सराबोर हो जाता है। पाँचों यात्राओं का विधिवत समापन 25 सितंबर 2023 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर भोपाल में होने वाले "कार्यकर्ता महाकुंभ" में होगा।कार्यकर्ता महाकुंभ को दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी लाखों कार्यकर्ताओं को संबोधित करेगे।जन आशीर्वाद यात्राओं में मिल रहा जन समर्थन स्पष्ट कर रहा है कि आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से विजयी होगी। कल माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगा, जिसमें समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे हुए दलित शोषित पीड़ित वंचित जनों की सेवा कर नर में ही नारायण है  की कल्पना करते हुए सामाजिक समरसता के साथ समाज का उत्थान करते हुए भारत को विश्व गुरु बनाने का काम करेगा l