प्रदेश में भगवा पार्टी की कार्यकारिणी का हो रहा विस्तार,सुभाष गुप्ता शहडोल के जिला अध्यक्ष नियुक्त

प्रदेश में भगवा पार्टी की कार्यकारिणी का हो रहा विस्तार,सुभाष गुप्ता शहडोल के जिला अध्यक्ष नियुक्त
शहडोल / कम समय में भगवा पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों से प्रभावित होकर लगातार प्रदेश के युवा पार्टी के साथ जुड़ रहे है ,पार्टी बड़े जोर-शोर से जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता बनाकर काम कर रही है,पार्टी स्वच्छ राजनीति का निर्माण कर युवाओं को राजनीति में ज्यादा भागीदारी देकर एक मजबूत संगठन खड़ा करना चाहती है ,इसी तारतम्य में भगवा पार्टी के संगठन महामंत्री मुरारीलाल पांडेय की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला ने शहडोल जिले के जिला अध्यक्ष के पद पर सुभाष गुप्ता को नियुक्त किया है। नियुक्ति पर सुभाष गुप्ता ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला और संगठन महामंत्री मुरारीलाल पांडेय का आभार व्यक्त किया है । सुभाष गुप्ता से उम्मीद की गई है कि आप शहडोल जिले में भगवा पार्टी के संगठन को मजबूत करेंगे। सुभाष गुप्ता के नियुक्ति पर राहुल गुप्ता, अजय मानिकपुरी, लखन सिंह सौरव गुप्ता, पंकज यादव, अमित शुक्ला, सोनू शुक्ला, जीतेन्द्र त्रिपाठी, पुष्पेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगो द्वारा बधाई एवं शुभकामनाये प्रेसित की गई।