सर्वधर्म प्रार्थना के साथ स्वर्गीय इंदिरा जी की 105 वीं जयंती पर कांग्रेस सेवादल ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सर्वधर्म प्रार्थना के साथ स्वर्गीय इंदिरा जी की 105 वीं जयंती पर कांग्रेस सेवादल ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
अनूपपुर। देश की पूर्व प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 105वीं जयंती पर कांग्रेस जनों एवं सेवादल ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को कांग्रेस जनों एवं सेवादल ने इंदिरा तिराहा स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भावपूर्ण द्धांजलि अर्पित की। वही मिनट का मौन धारण कर इंदिरा जी की आत्मा की शौति के लिए 2 प्रार्थना की गई। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना के साथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रमेश सिंह की अध्यक्षता में इंदिरा जी के जीवन दर्शन पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों ने इंदिरा जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए समस्त कांग्रेस जनों से राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम को पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रशिक्षक डॉक्टर एहसान अली अंसारी ने किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष करतार सिंह, मयंक त्रिपाठी, जीवेंद्र सिंह, रामखेलावन राठौर, निरंजन यादव, सत्येंद्र स्वरूप दुबे, उमेश राय, कन्हैया मिश्रा, लक्ष्मण राव, भूरा यादव, आर.एस. शर्मा, सरिता सोनी, के. पी. सिंह, राम सजीवन गौतम, बाबा खान, जुगल किशोर पटेल, दीपक शुक्ला, चंद्र भूषण त्रिपाठी, पुरुषोत्तम चैधरी, संदीप द्विवेदी, मोहम्मद नजीर, आशु सिंह, मनौज पटेल, रियाज अहमद, विनोद सोनी, राघवेंद्र पटेल, चंद्रकांत पटेल, वेदन पटेल, अब्दुल भाई, मनीष भोजवानी, सुभाष मिश्रा, विनयकांत प्रजापति, मोहम्मद हसन, बिसाहलाल साह, रामखेलावन पटेल, मोहम्मद मुस्कान सिंह, आशीष वर्मा, विनयकांत मिश्रा आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।