प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी आदित्य कुमार के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित 

अनूपपुर  / साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे बिलासपुर जोन में मेरा कार्यकाल बहुत ही सफल रहा है कार्मिक विभाग ने नागपुर, रायपुर, बिलासपुर मंडल में रेल कर्मचारियों के वेलफेयर , प्रमोशन, वेतन सम्बंधित कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए ,  जिसमें महत्वपूर्ण सकारात्मक भूमिका रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर की रही है , मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के अध्यक्ष डी के स्वाइन व महामंत्री पीतांबर लक्ष्मी नारायण के नेतृत्व को मेरे कार्यकाल में सहयोग के लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं 
उक्त बातें साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर द्वारा 18 जून को रेलवे महाप्रबंधक बिलासपुर के सभागार में आयोजित विदाई अभिनंदन समारोह में प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी बिलासपुर आदित्य कुमार ने कही 
रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के जोनल कार्यकारी अध्यक्ष मिडिया प्रभारी लक्ष्मण व जोनल प्रवक्ता गोपी राव ने बताया की मजदूर कांग्रेस बिलासपुर महामंत्री पीतांबर लक्ष्मीनारायण के नेतृत्व में प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी बिलासपुर आदित्य कुमार के स्थानांतरण पर विदाई सम्मान एवं नव पदस्थ प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी बिलासपुर डा० दर्शनीयता बी अहुलवालिया के स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया , नवपदस्थ प्रधान मुख्य कार्मिक वअधिकारी बिलासपुर श्रीमती अहुलवालिया ने कहा की  बिलासपुर जोन के तीनों मंडल मैंने कार्य किया है, बिलासपुर जोन से मेरा रिश्ता पुराना है मजदूर कांग्रेस के तीनों मंडलों के पदाधिकारी से मैं परिचित हूं अनुशासन के साथ रेल प्रशासन तक कर्मचारियों की समस्याओं को रखकर निराकरण करने में मजदूर कांग्रेस बेमिसाल है 
विदाई अभिनंदन समारोह में मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के महामंत्री पीतांबर लक्ष्मी नारायण ने कहा निर्वतमान पीसीपीओ आदित्य कुमार के कार्यालय में रेल कर्मचारी हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए हैं आपका सरल व संवेदनशील स्वभाव एवं मजदूर कांग्रेस के बताए गए समस्याओं को गंभीरता निराकरण करने लिए आपको याद किया जाएगा , नवपदस्थ पीसीपीओ डा० अहुलवालिया का स्वागत करते हुए महामंत्री ने कहा की श्रीमती अहुलवालिया मैडम का अनुभव बिलासपुर जोन में पहले से परिचित है  मैडम की अच्छी प्रशासनिक क्षमता है जिसका लाभ बिलासपुर जोन को मिलेगा , सभा में निर्वतमान पीसीपीओ आदित्य कुमार एवं नव पदस्थ पीसीपीओ डा० अहुलवालिया का स्वागत व सम्मान मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के जोनल अध्यक्ष डी के स्वाइन व जोनल महामंत्री पीतांबर लक्ष्मी नारायण , मंडल समन्वयक रायपुर बी डी प्रसाद द्वारा शाल , श्रीफल फुलों के बुके देकर सम्मानित किया गया 
विदाई अभिनंदन समारोह रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के केन्द्रीय कोषाध्यक्ष सांई किरण , उपाध्यक्ष भीमराव बोदलकर , केन्द्रीय पदाधिकारी व बिलासपुर के शाखा सचिव मौजूद रहे आर्बन बैंक डायरेक्टर आर के यादव ने समारोह का संचालन किया