प्रभारी बदलते ही अनूपपुर यातायात विभाग की चालान के नाम पर सड़को पर लूट शुरू 


अनूपपुर /  यातायात विभाग  मे प्रभारी के बदलते ही चालान के नाम पर सड़क किनारे सफ़ेद वर्दी लगाये पुलिस कर्मियों का लूट का धंधा शुरू हो गया है, सूत्र बताते है की अनूपपुर यातायात विभाग मे गत माह यहाँ के प्रभारी का नया पदभार सूबेदार विनोद दुबे को सौपा गया है जहाँ पर अब उनके नेतृत्व मे वाहनों की जांच के नाम मे वाहन चालकों से अवैध वसूली  का धंधा अनूपपुर की सड़को मे शुरू हो गया है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में  जमकर वायरल हो रहे है, जहां अवैध वसूली के विवाद के बाद हाईवे से अनूपपुर के  यातायात पुलिस कर्मी उल्टे पैर भागते नजर आए |

*पॉइंट से गायब मिलते है कर्मी*

शहर मे यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग से ही संचालित यातायात विभाग होता है जहाँ पर व्यस्त सड़को मे भीड़ भाड़ वाले तिराहो -चौराहो मे  सफ़ेद वर्दी लगाये यातायात के कर्मी अपनी ड्यूटी निभाते देखे जाते है पर अनूपपुर मे यह विभाग तो है लेकिन चौक - चौराहो के पॉइंटो से गायब मिलते है केवल ड्यूटी रजिस्टर तक ही सीमित रहते है उनकी वास्तविक ड्यूटी किसी पान ठेले, तो कही नाउ की दुकान तो कही और बैठे नजर आते है, जब जेब भरना हुआ तो यातायात के वाहन मे लूट गैंग बनाकर वाहनो की जांच के नाम पर हाइवे मे लूट मार करते मिल जायेगे |  यातायात प्रभारी विनोद दुबे की यातायात टीम का जांच के नाम अवैध पैसों की मांग  का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है