दिलीप अहिरवार बने अनूपपुर के प्रभारी मंत्री ,

मोहन सरकार के प्रभारी मंत्रियों की हुई घोषणा दिलीप अहिरवार को मिली अनूपपुर जिले की कमान
मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव की सरकार बनने के करीब सात महीने बाद मंत्रियों को जिलों के प्रभार सौंप दिए गए हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिले का प्रभार अपने पास रखा है। डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल सागर और शहडोल के प्रभारी मंत्री बनाए गए हैं। वहीं, जगदीश देवड़ा को जबलपुर और देवास जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।
राजनीतिक...
• प्रभारी मंत्री को जिले में मुख्यमंत्री जैसे अधिकार प्राप्त होते हैं। कलेक्टर उनके सचिव के रूप में काम करते हैं।
• राज्य स्तर पर जिलों की निगरानी और महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाने के लिए की जिम्मेदारी रहती है।
• संगठनात्मक बैठकों की अध्यक्षता करते हैं। इसमें जिला कोर ग्रुप और विधायकों-सांसदों की बैठक शामिल हैं।
• विधानसभा और मंडल स्तर की कमेटियों की निगरानी का जिम्मा। नियुक्तियों में अहम रोल होता हैं।
प्रशासनिक...
• तबादला बोर्ड के अध्यक्ष का पावर रखते हैं। जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी है।
• प्रशासनिक, सामाजिक और कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदार होते हैं।
• जिला योजना समिति की बैठक लेते हैं। विकास के क्रियान्वयन का फैसला करते हैं
• कलेक्टर-एसपी के बीच तालमेल बनाकर कानून व्यवस्था नजर रखते हैं। सीएम को रिपोर्ट देते हैं।