प्राचार्य सतीश चंद्र सिंह को भावभीनी विदाई: भावुक हुआ विद्यालय परिवार ।
प्राचार्य सतीश चंद्र सिंह को भावभीनी विदाई: भावुक हुआ विद्यालय परिवार ।
समिति ने की उज्जवल भविष्य की कामना वरिष्ठ आचार्य संतोष शुक्ला ने संभाला प्रभार।
अनूपपुर। सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अनूपपुर में वर्ष 2017 से पदस्थ प्राचार्य श्री सतीश चंद्र सिंह जी के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में विद्यालय परिवार द्वारा एक भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं, समिति परिवार एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विदाई समारोह के दौरान वातावरण भावुक हो उठा। उपस्थित सभी जनों ने प्राचार्य जी के साथ बिताए गए समय और उनके स्नेहिल एवं मार्गदर्शक व्यक्तित्व को याद किया। शिक्षक एवं कर्मचारियों ने उन्हें पितृतुल्य बताते हुए उनके नेतृत्व और कार्यशैली की सराहना की।
अपने कार्यकाल में श्री सिंह ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास, अनुशासन, गुणवत्तायुक्त शिक्षा एवं सामाजिक मूल्यों के संवर्धन हेतु उल्लेखनीय योगदान दिया। वे एक कुशल संगठक, प्रेरणास्रोत एवं समाज के प्रति समर्पित शिक्षाविद् के रूप में जाने जाते रहे हैं।
इस अवसर पर शहडोल विभाग के विभाग समन्वयक श्री राम शिरोमणि शर्मा, जिला केंद्र विद्यालय के व्यवस्थापक श्री आदर्श दुबे, मधुकर ग्राम समिति के समन्वयक संजय त्रिपाठी, वरिष्ठ आचार्य बैजनाथ त्रिपाठी, संस्थापक सदस्य श्री तेजूमल भोजवाणी जी, सामाजिक कार्यकर्ता श्री निरंजन सिंह जी, समिति के माननीय सदस्य श्री भीमसेन साहू एवं माननीय कोषाध्यक्ष श्रीमती रमा मिश्रा जी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संचालन प्रभारी प्राचार्य श्री संतोष शुक्ला ने की।
सभी अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए प्राचार्य जी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं उनके योगदान को स्मरण किया।
अंत में विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके नए कार्यस्थल पर भी उत्कृष्ट कार्य करने की शुभकामनाएँ दी गईं।


