पाली थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपुर में नाबालिग प्रेमी युगल ने कुएं में कूदकर दी जान

पाली (उमरिया)- पाली थाना अंतर्गत ग्राम चांदपुर में बुधवार की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां नाबालिग प्रेमी युगल ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार घटना रात लगभग 8 से 9 बजे के बीच की है। बताया जा रहा है कि लड़की घर पर अकेली थी और उसने अपने प्रेमी को मिलने बुलाया था। इस दौरान अचानक लड़की का पिता घर लौट आया। पिता को आते देख घबराहट में लड़की घर के पीछे स्थित बाड़ी में बने कुएं में कूद गई। यह देख लड़का भी उसके पीछे कुएं में कूद गया।

सूचना मिलते ही घुनघुटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कुएं से निकलवाकर पंचनामा तैयार किया। शवों को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है।

प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।