थाना फतेहगंज पुलिस द्वारा सगे भाई के घर से आभूषण व नगदी चोरी करने वाले अभियुक्त व उसके साथी को सूचना के 12 घण्टे भीतर किया गया गिरफ्तार । अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचा व चोरी के आभूषण सहित नगदी बरामद ,,रिपोर्ट @ अजय कुमार यादव बांदा

बांदा पुलिस अधीक्षक  पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 22.09.2025 को थाना फतेहगंज पुलिस द्वारा सगे भाई के घर से आभूषण व नगदी चोरी करने वाले अभियुक्त व उसके साथी को सूचना के 12 घण्टे के भीतर घर में अवैध तमंचा व चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना फतेहगंज के रमजूपुर के रहने वाले सरवन पटेल पुत्र रामेश्वर पटेल ने कल दिनांक 21.09.2025 को थाना फतेहगंज पर सूचना दी कि उसके सगे भाई प्रहलाद उर्फ होरीलाल ने अपने एक अन्य साथी अंकित पटेल के साथ मिलकर उनके घर में दिनांक 09.09.2025 को घर का खपरैल तोड़कर घर के अन्दर जमीन में गड़े हुए उनके आभूषण व नगदी चोरी कर ले गए । सूचना पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया तथा त्वरित रुप से कार्यवाही करते हुए चोरी करने वाले दोनों अभियुक्तों को आज दिनांक 22.09.2025 को सुबह बरछाडढिया से गिरफ्तार कर लिया गया । कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा चोरी करने की घटना को स्वीकार किया गया तथा तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से चोरी के आभूषण व नगदी बरामद हुए तथा अभियुक्त प्रहलाद उर्फ होरी लाल के कब्जे से अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस भी बरामद हुआ ।

*बरामदगी-*

▪️चोरी के पीली धातु के आभूषण ( 01 मगंलसूत्र, 01 मनचली माला, 02 झुमकी, 01 सलाई)

▪️चोरी के सफेद धातु के आभुषण ( 01 बिछुवा, 02 झागल बिछिया, 02 पायल )

▪️चोरी के 450 रुपए नगद

▪️01 अवैध तमंचा 315 बोर

▪️01 जिन्दा कारतूस 315 बोर

*गिरफ्तार अभियुक्त-*

1. प्रहलाद उर्फ होरीलाल पुत्र रामेश्वर पटेल निवासी रमजूपुर थाना फतेहगंज जनपद बांदा ।

2. अंकित पटेल पुत्र रामलाल निवासी खपटिया थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट ।

*पंजीकृत अभियोग-*

1. मु0अ0सं0- 69/25 धारा 331(4)/305(A)/317(2) बीएनएस थाना फतेहगंज जनपद बांदा ।

2. मु0अ0सं0- 70/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना फतेहगंज जनपद बांदा ।

*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*

1. रामकिशोर प्र0नि0 

2. उ0नि0  गुलाबचन्द्र यादव

3. कां0 आलोक आचार्य

4. कां0 शुभम मिश्रा