नौरोजाबाद पुलिस ने 24 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार-रिपोर्ट@राजकुमार गौतम बिरसिंहपुर
नौरोजाबाद पुलिस ने 24 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार-रिपोर्ट@राजकुमार गौतम बिरसिंहपुर

उमरिया | लोकशभा चुनाव के मद्देनजर उमरिया एस पी निवेदिता नायडू के आदेशानुसार अपराधियों की धर पकड़ हेतु मुहिम चलाई गई है इस मुहिम के तहत नौरोजाबाद टी आई अरुणा दुवेदी के मार्गदर्शन में सहायक उपनिरीक्षक संदीप शुक्ला,प्रधान आरक्षक 116 प्रमोद पटेल,प्रधान आरक्षक07 कामता सिंघ बघेल के द्वारा माननीय न्यायालय उमरिया के प्रकरण क्रमांक 118/15 धारा 294,435,506एवम एक अन्य प्रकरण क्रमांक 2047/2000 धारा 147,294,427,506 आरोपित स्थाई वारंटी रमेश प्रसाद पटेल पिता मिथिला प्रसाद पटेल निवासी विंध्या कॉलोनी थाना नौरोजाबाद वर्तमान पता रीवा जिले के ग्राम गौरी थाना देवतलाब जो की पिछले 24 वर्षों से फरार था जिसे उक्त पुलिसकर्मियों के द्वारा सूत्रों से प्राप्त जानकारी पर आरोपित रमेश पटेल को उसके वर्तमान पते से गिरफ्तार किया जा कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया।


