फिर विवादित पोस्टर जारी कर  सुर्खियों मे आया लिटिल स्टेप स्कूल


अनूपपुर / जिला मुख्यालय अनूपपुर में संचालित लिटिल स्टेप स्कूल विवादित पोस्टर जारी कर  फिर एक बार सुर्खियों में आ गया जहां इस स्कूल का हाल ही मे राष्ट्रीय चिन्ह के साथ कथित रूप से दुरुपयोग के मामले की स्याही अभी सुखी नहीं थी की वही आज 14 अप्रैल डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर के एक विवादित पोस्टर जारी कर फिर से जन चर्चा का विषय  इसके संचालक ने बना डाला, आज अंबेडकर जयंती पर इस विद्यालय दवारा जारी किये गए शुभकामना संदेश में डॉ भीमराव अंबेडकर के सामने हाथों में टांगिया लेकर दिखाते हुए एक व्यक्ति वाला यह पोस्टर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर तरह-तरह की प्रक्रिया दी जा रही है, किसी ने इसे देश का अपमान, तो किसी ने सविधान निर्माता का अपमान बता कर स्कूल संचालक के विरुद्ध  सख्त कार्यवाही की मांग की है |

 *पिछले अपमान पर नोटिस है जारी *

 राष्ट्रीय चिन्ह के कथित दुरुपयोग पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए इसी लिटिल स्टेप विद्यालय को कारण बताओ नोटिस जारी किया था
 विद्यालय प्रबंधन से पूछा गया है कि उन्होंने अपने विज्ञापन में राष्ट्रीय चिन्ह का उपयोग क्यों किया।
 पत शिक्षा विभाग ने विद्यालय को 15 अप्रैल 2026 तक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।