सुभाष स्टेडियम धनपुरी मे किया गया फुटबॉल चयन प्रतियोगिता रिपोर्ट @ पंकज नामदेव

धनपुरी। जिला फुटवाल संघ के तत्वधान में आयोजित जिला लीग फुटबाल  चयन प्रतियोगिता सुभाष स्टेडियम धनपुरी न0 3 में आयोजित किए जा रहे आज सातवे दिन के प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में बी.जे.पी. मंडल उपाध्यक्ष श्री सचिन दहिया जी एवम विशिष्ट अतिथि पि.वर्ग मोर्चा मंडल महामंत्री श्री रोहणी कुमार बर्मन रहे आज का मैच ACC करकटी और सुभाष क्लब के बीच रहा जिसमें सुभाष क्लब धनपुरी ने 3 गोल से जीत हासिल की। DFA संचालन समिति के सचिव पुनित पनिका सूरज पाल देवेंद्र दहिया,  वरिष्ठ फुटबाल खिलाड़ी  श्री गोरेलाल पनिका, श्री जयदीप पाल, श्री दल शिंगार पाल ,मोहम्मद अहसान, निर्णायक मंडल के श्री योगराज वर्मा,  उमेश सोनकर, कोसेन मोहम्मद, राजेंद्र इमालिया, प्रकाश चौधरी कॉमेंटेटर मोहम्मद कलाम जी राजेंद्र कोल रवि कुशवाहा सुखी चंद मांझी रंजीत इमालिया प्रकाश सिंह सनी पाल सहित मैदान मे हज़ारो दर्शकों ने खेल का भरपूर आनंद लिया।