अनूपपुर पहुंचे एडीजीपी डीसी सागर ने बच्चों को रुपए मांगता देख दिलाए नए कपड़े, फल खिलाकर चाइल्ड लाइन भेजा

अनूपपुर - शहडोल संभाग के एडीजीपी डीसी सागर गुरुवार को अनूपपुर पहुंचे। उन्होंने रेलवे स्टेशन अनूपपुर  क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन के बाहर बैठे तीन साल के बच्चे को देखा। बच्चे को अपने पास बुलाया। बच्चे ने बताया कि वह यहां पैसे मांगता है। एडीजीपी ने उसे खाना खिलाया। बच्चे और उसके भाई के लिए एक दुकान से नए कपड़े दिलवाए। अनूपपुर रेलवे स्टेशन के बाहर घूम रहे लड़के की हालत दयनीय थी। इसे देखते हुए एडीजीपी डीसी सागर ने लड़के को फल खिलाए। उसे दुकान पर ले जाकर । लड़के और उसके भाई को कपड़े, जूते-चप्पल दिलाए। बच्चों के पिता जेल में हैं। चाचा उसकी देखरेखकरते हैं। वह शराब की नशे में रहता है। एडीजीपी ने उसे बुलाया तो वह नशे में ही मिला। बालक को चाइल्डलाइन के हवाले कर दिया। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बताया कि रेलवे स्टेशन के बाहर कई बच्चे घूमते हैं। इन्हें यहां लाकर भीख मंगाई जाती है। डीसी सागर ने कहा कि अभियान चलकार जल्द इन पर कार्रवाई की जाएगी।

एडीजीपी ने महिला से खरीदे पपीते

डीसी सागर रेलवे स्टेशन से पैदल घूमते हुए सब्जी बेच रही महिला के पास पहुंचे। उन्होंने महिला से तीन पपीते खरीदे। यह जीआरपी, आरपीएफ एवं कोतवाली पुलिस को दिए।