*बदौसा व फतेहगंज थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक नें पुलिस स्टाफ के साथ बृक्षारोपण कर पर्यावरण को हराभरा बनाने का संदेश दिया*

*रिपोर्ट अजय यादव बांदा*

बदौसा (बांदा)। वन महोत्सव के तहत पुलिस अधीक्षक बांदा के निर्देश में बदौसा व फतेहगंज थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक नें पुलिस स्टाफ के साथ बृक्षारोपण कर पर्यावरण को हराभरा बनाने का संदेश दिया। 
शासन के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक बांदा अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना बदौसा राजेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक बीरेन्द्र त्रिपाठी, गुलाब यादव उपनिरीक्षक, प्रदीप कुमार, का० अनुराग यादव, का० दिनेश यादव, का० शोनल सिंह नें बदौसा थाना परिसर में पेड़ लागे और पर्यावरण को हराभरा बनाने का संदेश दिया। 
इसी प्रकार फतेहगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक रामजीत गौड़ द्वारा थाना परिसर में पेड़ लगाते हुए कहा बृक्षारोपण अभियान के तहत पेड़ लगाये गये। इनकी सुरक्षा और देखभाल करके तैयार करना हम सब का दायित्व है।