बांदा में बीएसपी की मंडल स्तरीय बैठक: 30 लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता, जय भीम जय संविधान के नारों से गूंजा माहौल,,रिपोर्ट @ अजय कुमार यादव बांदा
बांदा - बहुजन समाज पार्टी की मंडल स्तरीय बैठक जीडी इंटर कॉलेज महुआ बांदा में संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि भीम राव अम्बेडकर जी, पूर्व MLC एवं बुन्देलखण्ड जॉन प्रभारी, और आदरणीय लालाराम अहिरवार जी, बुन्देलखण्ड जॉन प्रभारी बीएसपी, रहे।

*बैठक में शामिल हुए वरिष्ठ नेता*

बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी आदरणीय बलदेव बर्मा जी, आदरणीय मानसिंह कुशवाहा जी, मा. अवधेश दिनकरन जी, मंडल प्रभारी मा. रामशरण अनुरागी जी सहित मंडल के समस्त जिला व विधानसभा, एवं सेक्टर तथा बूथ के समस्त पदाधिकारी साथी उपस्थित रहे।

*30 लोगों ने ली बीएसपी की सदस्यता*

मा. रामशरण अनुरागी, मंडल प्रभारी बीएसपी बांदा के नेतृत्व में जनपद बांदा के एड. अवधेश कबीर जी, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत सिमरिया एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष बीएसपी बांदा ने अपने समाज के 30 लोगों के साथ बीएसपी में पुनः वापसी कर सदस्यता ग्रहण की।
*जय भीम जय संविधान के नारों से गूंजा माहौल*