बांदा खेल मैदान राइफल क्लब को बेचे जाने से बचाने के लिए कर रहे अथक प्रयास अध्यक्ष राजेश दीक्षित,,रिपोर्ट @ अजय कुमार यादव बांदा

राइफल क्लब जो अपनी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय ख्याति लिए हुए हैं यहां से जाने कितने खिलाड़ी जिन्होंने देश ही नहीं वरन विदेश में अपना परचम लहराया

बांदा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश दीक्षित द्वारा शहर के मध्य स्थित खेल मैदान राइफल क्लब को बेचे जाने के संदर्भ में माननीय प्रदेश अध्यक्ष  अजय राय पूर्व मंत्री  को अवगत कराया गया था जिसका संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष  अजय राय पूर्व मंत्री  ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पुरजोर मांग की है कि बांदा शहर के अंदर स्थित राइफल क्लब जो अपनी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय ख्याति लिए हुए हैं यहां से जाने कितने खिलाड़ी जिन्होंने देश ही नहीं वरन विदेश में अपना परचम लहराया और जिले का नाम रोशन किया है आज ऐसे खेल के मैदान को कुछ सत्तासीन लालची नेताओं के इशारे पर बाँदा विकास प्राधिकरण आगामी 21 जनवरी 2026 को नीलामी की प्रक्रिया अपनाने जा रही है जिस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाया जाना नितांत आवश्यक है कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के पत्र के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि जनपद बांदा के बुद्धिजीवी अनेक राजनीतिक दल, खेल प्रेमी ,पत्रकारों द्वारा  इसका पुरजोर विरोध 

काफी दिनों से किया जा रहा है प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की इस खेल के मैदान को मेजर ध्यानचंद के नाम पर किया जाए और साथ ही इसका चतुर्मुखी विकास कराया जाए और इस नीलामी को तत्काल प्रभाव से रोकने का काम किया जाए अन्यथा कांग्रेस पार्टी की इसको बचाने के लिए उग्र आंदोलन की राई पर चलने के लिए मजबूत होगी