बाँदा मे हनुमँत कथा के साथ साथ  सजेगा बागेश्वर धाम का दिव्य दरबार,जनपदवासियों मे छाई खुशी की लहर,,रिपोर्ट @ अजय कुमार यादव बांदा
बाँदा। जनपद मुख्यालय मवई बाईपास चौराहे मे दिनांक 16 जनवरी से लेकर 20 जनवरी तक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पाँच दिवसीय हनुमँत कथा करेंगे  इस हनुमँत कथा को सुनने के लिए आमजन मे इस कदर फैली हुई है कि लोग उस घडी की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे है
 कथा पँडाल मे बहुत तेजी से काम चल रहा है   लगभग लगभग पँडाल सजधजकर तैयार हो चुका है। आज इस पँडाल का सर्वे करने  अजय यादव. के.के गुप्ता हमारे मीडिया साथी मौके पर गये । वहां पर मौजूद तमाम कार्यकर्ता व स्वयंसेवक उपस्थित मिले जो अपने अपने कार्यों मे तल्लीन दिखाई दिये । प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण समाज राजा रमाकांत तिवारी से भेट कर वार्ता हुई उन्होंने जानकारी देते हुये ठाकुर प्रवीण सिंह का आभार व्यक्त किया है तथा यह  भी बताया कि लाखों लोगों के ठहरने से लेकर भोजन तक की व्यवस्था बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की गई है ।  बुन्देलखण्ड सेवा ट्रस्ट के निदेशक हर्षित मिश्र व सिकलोढी निवासी राजकुमार सिंह  नरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने भी इस भव्य आयोजन को लेकर आभार व्यक्त किया।