बिजुरी कपिलधारा के पास कोयले के भंडारण में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं
बिजुरी कपिलधारा के पा कोयले के भंडारण में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं
अनूपपुर। जिले के बिजुरी क्षेत्र स्थित कपिलधारा के पास कोयले के भंडारण में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग की तीव्रता को देखते हुए लगातार पानी की बौछार की जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
प्रशासन एवं संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि आग से कोयले के बड़े भंडार को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा। प्रशासन ने लोगों से घटना स्थल के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाने और सुरक्षा दूरी बनाए रखने की अपील की है।


