बिजुरी मर्डर कांड; शहडोल आईजी ने बनाई SIT टीम
बिजुरी मर्डर कांड; शहडोल आईजी ने बनाई SIT टीम
अनूपपुर / बिजुरी में हुई लूट हत्या के चश्मदीद गवाह की मृत्यु के बाद शहडोल आईजी में उसकी मृत्यु की जांच के लिए चार सदस्य टीम बनाई है जिस आदेश में लिखा है कि
बिजुरी जिला अनूपुपर, के अप.क. 188/26 धारा 296 बी, 115(2), 74, 75(2), 76, 309 (6),3(5) बी.एन.एस. एवं प्रकरण के फरियादी मृतक अमन यादव पिता सुनील यादव उम्र 17 वर्ष निवासी बरली जिला जमुनिया बिहार हाल निवासी उर्जा नगर बिजुरी जिला अनूपपुर की मृत्यु से जुड़े संपूर्ण घटनाक्रम का अनुसंधान कर न्यायालय में अंतिम प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु निम्नानुसार विशेष अन्वेषण टीम का गठन किया जाता है, टीम के सभी सदस्य आदेश उपरांत तत्काल प्रभाव से उक्त प्रकरण की विवेचना हेतु संलग्न होगे। इस विशेष अन्वेषण टीम का पर्यवेक्षण श्री अभिषेक दीवान अति० पुलिस अधीक्षक जिला शहडोल करेगे तथा समय-समय पर प्रकरण की वर्तमान स्थिति से अवगत करावेगें। इस टीम में कोतमा थाना प्रभारी रतलाम्बर शुक्ला, भालू माडा थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय, उप निरीक्षक सरिता लकड़ा को सदस्य बनाया गया है |


