सरस्वती विद्यालय के संस्कार केंद्र एवं जनजातीय छात्रावास में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई बिरसा मुंडा जयंती,,संवाददाता / श्रवण कुमार उपाध्याय 

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्यालय के संस्कार केंद्र एवं जनजाति छात्रावास अमरकंटक में भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई । इस दौरान विद्यार्थियों एवं गुरुजनों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके संघर्ष , त्याग और जनहित के लिए किए गए कार्यों को स्मरण किया । कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति , परंपराओं और बिरसा मुंडा जी के आदर्शों पर प्रेरणादायी विचार भी साझा किए गए ।

इस पावन अवसर पर विशेष रूप से सरस्वती विद्यालय के प्राचार्य बी के शर्मा , हॉस्टल प्रमुख राम प्रसाद आदि गुरुजन और विद्यार्थी , दीदियां , बच्चियां उपस्थित होकर बड़े हर्षोल्लास के साथ जयंती को मनाया गया ।