जिला कांग्रेस अनूपपुर ने मनाई बिरसा मुंडा जयंती, पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

 दिनांक 15 नवंबर 2025 को महान क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन अनूपपुर में पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को एवं अन्य पदाधिकारियो के साथ एकत्रित होकर महान क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कहा कि बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश शासन के अत्याचारों के विरुद्ध संघर्ष छेड़कर जल, जंगल और जमीन को बचाने का ऐतिहासिक आंदोलन चलाया था। उनके आंदोलन ने न केवल आदिवासी समाज बल्कि पूरे देश में स्वतंत्रता की चेतना को प्रबल किया। कार्यक्रम में उपस्थित विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन आदिवासी अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा का प्रतीक है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता, एकता और न्याय की भावना को मजबूत करना चाहिए। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज मिश्रा, जीवेंद्र सिंह, बाबा खान, उमेश राय, पदुम चंद्रा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी अहमद, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष वीरू तंबोली, संदीप पयासी एवं अन्य कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।