पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ज़ीरो ढाबा के सामीप कमराई पुलिया के नीचे पानी में मिला युवक का शव,,रिपोर्ट@राजकुमार गौतम उमरिया
पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ज़ीरो ढाबा के सामीप कमराई पुलिया के नीचे पानी में मिला युवक का शव,,रिपोर्ट@राजकुमार गौतम उमरिया
पाली (उमरिया)।पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराने एनएच-43 हाईवे के कमराई पुलिया के नीचे मंगलवार सुबह एक युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान रामलाल कोल (45 वर्ष), पिता भगलु कोल, निवासी वार्ड क्रमांक 4 बिंझला, ग्राम मुदरिया के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रामलाल कोल अपने खेत, जो कि मुदरिया रेलवे स्टेशन के पास है, में अकेले रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि वह शराब का आदी था और अक्सर नदी में मछली पकड़ने जाया करता था।
घटना की सूचना मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।


