खाद्य मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने दी स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएँ


अनूपपुर। मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव पर प्रदेशवासियों तथा अनूपपुर जिलेवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए देश, प्रदेश की खुशहाली और उन्नति की कामना की है। उन्होंने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस युवाओं के लिए स्वाधीनता के गौरव को महसूस करने का दिन है। अपने उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को कृतज्ञता के साथ याद करने का दिन है, जिन्होंने हमें आजादी दिलाने के लिए संघर्ष, त्याग और बलिदान के महान आदर्श प्रस्तुत किए। उनके बलिदान के बल पर ही हम सब आज एक स्वाधीन देश के निवासी हैं। हमें गर्व है कि आधुनिक भारत का निर्माण हमारे स्वाधीनता संग्राम के आदर्शों की नींव पर ही हो रहा है।