बिहार चुनाव में एनडीए की जीत पर पाली नगर में जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर,,रिपोर्ट@राजकुमार गौतम उमरिया
बिहार चुनाव में एनडीए की जीत पर पाली नगर में जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

पाली (उमरिया)। बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत की खबर मिलते ही पाली नगर में उत्साह की लहर दौड़ गई। मंडल अध्यक्ष राधा विजय तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी कर एवं एक-दूसरे को मुँह मीठा कराकर जीत का जश्न मनाया।

जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने “भारतीय जनता पार्टी ज़िंदाबाद” और “नरेंद्र मोदी–अमित शाह जिंदाबाद” जैसे जोशीले जयघोष लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास और सुशासन पर भरोसा जताते हुए एनडीए को विजय दिलाई है, जो आने वाले समय में देश की राजनीति पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी।

मंडल अध्यक्ष राधा विजय तिवारी ने सभी कार्यकर्ताओं को जीत की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास की जीत है और इससे संगठन के कार्यकर्ताओं का उत्साह और अधिक बढ़ा है।
जश्न के अवसर पर विमल अग्रवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश पटेल, बहादुर सिंह, भोला महाराज, श्रीधर राव, प्रदीप सोनकर, लल्ली यादव, अशोक उपाध्याय, प्रदीप सोनी, कामता विश्वकर्मा, कौशल विश्वकर्मा, ममता वर्मा एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पाली नगर में देर शाम तक जश्न का माहौल बना रहा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए खुशी जाहिर की।


