ब्लाक कांग्रेस सरई की बैठक करपा में हुई संपन्न, हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित पुष्पराजगढ विधायक ने कार्यकर्ताओं से किया जनसंवाद

ब्लाक कांग्रेस सरई की बैठक करपा में हुई संपन्न, हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित
पुष्पराजगढ विधायक ने कार्यकर्ताओं से किया जनसंवाद
आज दिनांक को पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत करपा में ब्लाक कांग्रेस कमेटी सरई की बैठक आयोजित की गई जिसमें पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा माननीय जी का बड़े ही हर्षोल्लास के साथ स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया माननीय विधायक जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिना संकोच के आप सभी समस्याओं को रखें। हर संभव समाधान का पूरा प्रयास किया जाएगा माननीय विधायकजी ने कहा पुरे मध्यप्रदेश की जनता भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है आप सभी लोग कांग्रेस का साथ दे माननीय कमलनाथ जी को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए और कांग्रेस की पांच गांरटी योजना को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से संकल्प लें ब्लाक अध्यक्ष माखन सिंह जी, कार्य ब्लाक अध्यक्ष सरपंच करपा हीरा सिंह टेकाम जी के अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न किया गया कार्यक्रम में उपस्थित पुष्पराजगढ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को जी, पुर्व जनपद उपाध्यक्ष जिला कार्य अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय अनन्तराम सिंह जी मण्डल अध्यक्ष,महादेव सिंह जी जनपद सदस्य मान सिंह धुर्वे जी जनपद सदस्य ,श्रीमती कला देवी जी पूर्व जनपद सदस्य धीरेन्द्र सिंह जी जनपद सदस्य मुन्ने लाल सिंह मार्को जी, ललन यादव जी, महीपाल सिंह जी, महेंद्र रौतेल जी,आलोक विश्वकर्मा जी ,गजेन्द्र नायक जी चरण नायक जी,रजमेर सिंह जी, चेतू बैगा जी,डमरू सिंह जी, हेमलता, सुनिता, पिंकी एवं समस्त पदाधिकारी एवं क्षेत्र की देवतुल्य जनता जनार्दन की उपस्थिति गरिमापूर्ण रही