ब्लाक कांग्रेस कमेटी वेंकटनगर ने दी महत्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को भावभीनी श्रद्धांजलि
वेंकटनगर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी वेंकटनगर के तत्वाधान में आज 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिसमें सर्वप्रथम महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प गुच्छ अर्पित किया गया। जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी गया प्रताप सिंह एवं अंबिका प्रसाद पांडे, एवं जहांगीर अहमद द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात ब्लॉक के संकड़ों कार्यकर्ताओ द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई, जिसमें प्रमुख रूप से मंडलम् अध्यक्ष ज्ञान सिंह (वेंकटनगर), सकल सिंह मंडल अध्यक्ष (पोड़ी), योगेन्द्र सिंह, सतीश सिग, जिला सह सचिव इलियास अहमद, अनिल सोनी, नगर अध्यक्ष वेद प्रकाश ओझा, संदीप सोनी, शंकर सिंह कपरिया, जनपद सदस्य राजकुरी, सरपंच रूप सिंग पोड़ी, उपसरपंच जगनारायण यादव सिघौरा, तारण सिंग, दादूलाल सिंग, अमित नायडू सहित आसपास क्षेत्र के सभी संकड़ों कांग्रेसी नेता मौजूद रहें, वही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया द्वारा आभार प्रकट किया गया।