पाली में निकाली गई भव्य कलश यात्रा, 25 जनवरी को होगा विशाल हिन्दू सम्मेलन,,रिपोर्ट@राजकुमार गौतम उमारिया
पाली में निकाली गई भव्य कलश यात्रा, 25 जनवरी को होगा विशाल हिन्दू सम्मेलन

पाली।सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में आज रविवार, 18 जनवरी 2026 को नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का आयोजन हिन्दू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सनातन संस्कृति से जुड़े लोग शामिल हुए।

कलश यात्रा का शुभारंभ साईं मंदिर, बिरसिंहपुर पाली से किया गया, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई संपन्न हुई। यात्रा के दौरान सनातन धर्म, सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक चेतना के संदेश दिए गए। नगर का वातावरण जयघोष और धार्मिक उल्लास से ओत-प्रोत दिखाई दिया।

सकल हिन्दू समाज द्वारा जानकारी दी गई कि इस आयोजन की अगली कड़ी में 25 जनवरी 2026, रविवार को विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भंडारे का आयोजन होगा। कार्यक्रम न्यू बस स्टैंड, साईं मंदिर तिराहा के पास, बिरसिंहपुर पाली में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक संपन्न होगा।
आयोजकों के अनुसार यह सम्मेलन सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता एवं हिन्दू समाज की एकजुटता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी।


