भाजपा विधायक के बेटे ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर लगाया तानाशाही का आरोप दिया भाजपा से इस्तीफा पिता को नही मिल रहा भाव बेटे को आ गया ताव

भाजपा विधायक के बेटे ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर लगाया तानाशाही का आरोप दिया भाजपा से इस्तीफा
पिता को नही मिल रहा भाव बेटे को आ गया ताव
इन्ट्रो-अनूपपुर भाजपा विधायक और प्रदेश सरकार केपूर्व कैबिनेट मंत्री बिसाहू लाल सिंह के बेटे जनपद पंचायत बदरा अनूपपुर के उपाध्यक्ष तेजभान सिंह ने भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पूरी पर मनमानी और तानाशाही का आरोप लगाया है जिससे शांत पड़े जिले की राजनीति एकाएक गर्म हो गई है। वही इस्तीफा के पीछे कई अन्य कारण बताए जा रहे हैं।
(राम भैय्या)
अनूपपुर। अनूपपुर बदरा जनपद उपाध्यक्ष तेजभान सिंह ने सीधे-सीधे भाजपा जिला अध्यक्ष रामदासपुरी पर अपेक्षा मनमानी और तानाशाही का आरोप लगाते हुए भाजपा के भाजपा के विभिन्न प्रकाष्टों में प्रभारी के पद को छोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। यहां पर यह बता दिया जाए कि तेजभान सिंह अनूपपुर भाजपा विधायक और प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री बिसाहू लाल सिंह के बेटे हैं और वर्तमान में अनूपपुर बदरा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष पद पर हैं। भारतीय जनता पार्टी में मंडल फुनगा के गांव चलो अभियान के प्रभारी के साथ-साथ शक्ति केंद्र के भी प्रभारी के पद पर कार्य कर रहे थे। भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के पीछे का कारण बताते हुए एक बातचीत में स्वीकार किया कि भाजपा जिला अध्यक्ष रामदासपुरी कार्यकर्ताओं के सैकड़ो फोन करने के बाद फोन नहीं उठाते और यही नहीं वह तभी संपर्क करते हैं जब उन्हें चंदे की जरूरत पड़ती है। तेजभान सिंह का मानना है कि जिला अध्यक्ष की मनमानी के खिलाफ भाजपा में रहकर आवाज उठाने पर अनुशासनहीनता का आरोप लग जाता इसलिए उन्होंने भाजपा से इस्तीफा देने के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ कार्यकर्ताओं के साथ मोर्चा खोलने की तैयारी में है।
संगठन नहीं दे रहा पिता को भाव बेटे को आ गया ताव
तेजभान सिंह के इस्तीफा देने के पीछे की बहुत ही चौंकाने वाली कहानी है। भाजपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जिले में दिलीप जायसवाल के मंत्री बन जाने के कारण भाजपा के पूर्व मंत्री और अनूपपुर विधायक बिसाहू लाल सिंह को उस ढंग से तवज्जो नहीं दी जा रही है यही कारण है कि भाजपा अनूपपुर विधायक अपने क्षेत्र में रहने की जगह भोपाल में रह रहे हैं। कभी अनूपपुर में सत्ता का सबसे बड़ा दरबार आज इस कदर सूना सूना सा पड़ा है कि हर किसी के मुंह से निकल पड़ता है अजब जमाना है यहां कोई ना तुम्हारा है ना हमारा है सभी उगते हुए सूरज को सलाम करने लगे डूबते हुए सूरज की परछाई से भी दूर जाकर खड़ी हो रहे है। यह एकदम सत्य है कभी बिसाहू लाल के आगे पीछे घूमने वाले भाजपा संगठन के कई पदाधिकारी भी अब दूर भागने लगे हैं। यही नहीं भाजपा जिला अध्यक्ष भी मंत्री दिलीप जायसवाल के साथ घूम रहे हैं लेकिन विधायक के पास मिलने भी जाते। सूत्रों के माने तो अपनी उपेक्षा से आहत होकर बिसाहू लाल ने भाजपा के साथ-साथ सरकारी कार्यक्रमों से भी दूरी भी बना ली और अब इसी अपेक्षा से आहत होकर विधायक समर्थक जिला अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
बात निकली है तो दूर तलक जाएगी
वैसे देखा जाए तो अनूपपुर जिले में सत्ता के वर्चस्व की जंग की आहट बहुत दिनों से सुनाई पड़ रही थी लेकिन कहावत वही थी कि बिल्ली के गले में घंटी कौन बांधे विधायक समर्थक कई पदाधिकारी और नेता जिला संगठन से नाराज चल रहे थे लेकिन खुलकर विरोध में मैदान में आने से कतरा रहे थे अब जब भाजपा विधायक के बेटे ने ही मैदान में आकर भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ खुली बगावत कर दी है तो अनूपपुर के राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा चल निकली की अब जब बात निकली है तो दूर तलक तो जाएगी ही।