भाजपा विधायक की जीत पर कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस फोड़े पटाखे, बाटी मिठाइयां

भाजपा विधायक की जीत पर कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस फोड़े पटाखे, बाटी मिठाइयां
अनूपपुर/भालूमाड़ा। अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक बिसाहू लाल सिंह की जीत पर भालूमाडा नगर में भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया जहां सैकड़ो की तादाद में कार्यकर्ताओं शामिल रहे। इसके पूर्व प्रातः नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी भाजपा महामंत्री धीरेंद्र सिंह वार्ड पार्षद अब्दुल कलाम अजय यादव विकास जायसवाल सुशील तिवारी फैज मोहम्मद मनोज सिंह सहित कई कार्यकर्ता अनूपपुर विधायक बिसाहू लाल सिंह के ग्राम परासी में जाकर उन्हें जीत की बधाई शुभकामनाएं देते हुए मुंह मीठा कराया इस अवसर पर विधायक बिसाहू लाल सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए पार्टी के लिए संगठन के लिए अपना तन मन धन से सहयोग करने के लिए सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जीत पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत है यह जीत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प की जीत है प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की जीत है प्रदेश भर की लाडली महिलाओं की जीत है जिन्होंने प्रदेश में भाजपा को इतनी बड़ी जीत दिलाई है।
’निकाला विजय जुलूस’
दोपहर के समय भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी एवं नगर पालिका पसान अध्यक्ष राम अवध सिंह के नेतृत्व में भालूमाडा एटीएम चैक से भाजपा कार्यकर्ताओं का विजय जुलूस निकाला गया जो पुरानी नगर पालिका होते हुए वार्ड क्रमण 11 वार्ड क्रमांक 9 से होते हुए वापस मजदूर चैक पहुंची इस बीच जगह-जगह पटाखे फोड़े गए और जुलूस के समापन में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए जीत की खुशी मनाएं लोगों ने एक दूसरे को मुंह मीठा करा कर अपनी खुशी का इजहार किया इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता अन्नू सिंह महेंद्र सिंह भागीरथी पटेल कैसर अली तौहीद अहमद इशहाक अंसारी दुर्गा सिंह राजन त्रिपाठी बलवंत सिंह रामचरण केवट सोनू यादव रवि सिंह भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती रीता सिंह उनकी टीम विजय सिंह विनय सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।