भगवा पार्टी अनूपपुर नगरपालिका के महिला प्रकोष्ठ के बने अध्यक्ष एडवोकेट श्रीमती संतोष दुबे लोगों ने दी बधाइयां
अनूपपुर। भारतीय गण  वार्ता भगवा पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला  और राष्ट्रीय महामंत्री मुरारीलाल पांडे के निर्देशानुसार एवं प्रदेश सचिव सुजीत मिश्रा की सहमति से जिला भगवा कमेटी के अध्यक्ष कमलेश द्विवेदी के द्वारा महिला बाल विकास विभाग से सेवानिवृत्त एडवोकेट जुझारू एवं  समाज सेवक श्रीमती संतोष दुबे को भगवा पार्टी के अनूपपुर नगर के महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष  दायित्व के पद पर मनोनयन पत्र देकर नियुक्त किया गया है। जिला अध्यक्ष कमलेश द्धिवेदी ने कहा कि एडवोकेट श्रीमती संतोष दुबे नगरपालिका अनूपपुर  मे पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत कर अधिक से अधिक महिला मतदाताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। वही एडवोकेट श्रीमती संतोष दुबे ने कहा कि भगवा पार्टी ने मुझे अनूपपुर नगर पालिका क्षेत्र महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष का दायित्व दी है, हम उसे बखूबी निभाएंगे। और पूरे नगरपालिका अनूपपुर क्षेत्र मे भगवा पार्टी के उद्देश्यो को लोगों तक पहुचाकर जोड़ने का प्रयास करुंगी। इस अवसर पर पार्टी के सभी सम्मनित सदस्यों ने शुभकामनाये प्रेषित करते हुए एड श्रीमती संतोष दुबे  से उम्मीद की गई  है कि आप  अनूपपुर नगरपालिका क्षेत्र अन्तर्गत में भगवा पार्टी को मजबूत करेंगे और अनूपपुर नगरपालिका के समस्त वार्डों का दौरा कर भगवा पार्टी के उद्देश्यों एवं भारतीय जनता पार्टी और काँग्रेस के जन विरोधी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। और अपने कार्यों से संबंधित जानकारी की रिपोर्ट जिला भगवा अध्यक्ष को  प्रेषित करेगे। एड श्रीमती संतोष दुबे की नियुक्ति पर जिला भगवा कमेटी अनूपपुर जिलाध्यक्ष कमलेश द्विवेदी, जिला शहडोल के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिला अनूपपुर उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, गंभीर सिंह सेंगर, कार्यलय मंत्री संदीप जिला प्रचार मंत्री जयप्रकाश मिश्रा सेेक्टर अध्यक्ष खाड़ा प्रियेश तिवारी, प्रवीण शर्मा, युवा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष समीर खान, श्रीमती निराशा सिंह, श्रीमती श्वेता नामदेव श्रीमती चमेली देवी श्रीमती पार्वती, श्रीमती नीलम तिवारी, श्रीमती प्रीति मिश्रा श्रीमती पूजा सिंह श्रीमती निराशा सिंह श्रीमती सुभद्रा मेहरा श्रीमती प्रमिला गोस्वामी श्रीमती संजू तिवारी श्रीमती नेमवती सिंह श्रीमती शकुन पोल श्रीमती नर्मदा सिंह श्रीमती सीमा सिंह धर्मेंद्रकांत तिवारी, श्रीमती सुभद्रा, अनिल राठौर, विजय राठौर, सूरज राठौर,जवाहरलाल साहू, सचिन तिवारी, मनोज साहू, बसंत लाल साहू, रामप्रसाद राठौर रवि केवट श्रीमती रेखा द्धिवेदी, कुँवर सिंह परिहार, के.के.सिंह परिहार, निरंजन यादव, रामजी राठौर, शहीद खान, रामसजीवन गौतम, राजकुमार सोनी, प्रकाश कुशवाहा आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।