कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का ब्यौहारी आगमन की जिले में कांग्रेस जन कर रहे तैयारी

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का ब्यौहारी आगमन की जिले में कांग्रेस जन कर रहे तैयारी
कोतमा। आगामी 10 अक्टूबर को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का आगमन शहडोल जिले के ब्यौहारी में होने जा रहा है। हजारों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करने के लिऐ पहुंचने वाले वायनाड सांसद राहुल गांधी पूरा ध्यान मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव पर ध्यान केन्द्रित करते हुऐ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को विधान सभा चुनाव के लिऐ जीत का मंत्र भी देंगे।
विधान सभा क्षेत्र से हजारों कि संख्या में कार्यकर्ता होंगे शामिल
ब्यौहारी में होने वाले कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र कोतमा से विधायक सुनील सर्राफ लगभग 5000 कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ उक्त कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधायक सुनील सराफ ने सभी कार्यकर्ताओं के आवागमन के लिऐ परिवहन का व्यवस्था करते हुऐ उनके साथ ही 10 अक्टूबर कि सुबह ब्यौहारी के लिऐ कूच करेंगे।
जन आक्रोश यात्रा में भी दिखाया था विधायक ने दम
जनाधार वाले नेता के रूप में खुद को स्थापित कर सकने में कामयाबी पा चुके कोतमा विधायक सुनील सराफ ने गत माह आयोजित हुऐ कांग्रेस के जन आक्रोश यात्रा के दौरान भी अपना पूरा दमखम दिखाया था। और उनके एक आह्वाहन पर हजारों के तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित आम जनता तक जनआक्रोश यात्रा का हिस्सा बनने के लिऐ कोतमा नगर स्थित अटल चैक में कूच कर गऐ थे।
मनोज अग्रवाल क्षेत्र का दौरा कर, कांग्रेस जनों से ब्यौहारी पहुंचने की अपील
कोतमा के पूर्व विधायक मनोज अग्रवाल भी दिनांक 10 अक्टूबर को ब्यौहारी में राहुल गांधी की विशाल जनसभा में अपने विधानसभा क्षेत्र कोतमा के वरिष्ठ कांग्रेस जन, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल सहित सभी विंग एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होंगे। पूर्व विधायक मनोज अग्रवाल के साथ युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चैहान एवं एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी अहमद का भी विधानसभा क्षेत्र कोतमा में लगातार दौरा जारी है और गांव-गांव, नगर-नगर जाकर विधानसभा क्षेत्र कोतमा के वरिष्ठ कांग्रेस जन, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई एवं आमजन से अपील भी कर रहें हैं कि 10 अक्टूबर 2023 को ब्यौहारी पहुँच कर वर्तमान की केंद्र एवं प्रदेश की जन विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करें, तथा आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में जुमलेबाज, भ्रष्टाचारी, जन विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंक, देश व प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने में अपना-अपना सहयोग प्रदान करें।