भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ (IFWJ ) के संभागीय अध्यक्ष की प्रदेश अध्यक्ष ने की घोषणा, विजय उरमलिया बनाए गए संभागीय अध्यक्ष

 पत्रकार साथियों ने दी बधाई 
अनूपपुर। पत्रकार ही तो हुआ उनकी सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय स्तर से लेकर जिले तक में कार्यरत भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ (IFWJ ) की नीतियों का उसकी सोच के साथ संभाग के पत्रकार साथी सतत जोड़ रहे, संभागीय इकाई को सशक्त बनाने के लिए अल्प प्रवास पर गुरुवार 19 मार्च को अनूपपुर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र गौतम के द्वारा होटल मंदाकिनी में बैठक की गई इस दौरान उनके साथ प्रदेश के महासचिव रामगोपाल बंसल भी मौजूद रहे उपस्थित पदाधिकारी व पत्रकारों से चर्चा करने के बाद अनूपपुर में बेबाक पत्रकारिता के पहचान कायम रखने वाले पत्रकार विजय उरमलिया को शहडोल संभाग का संभागीय अध्यक्ष घोषित किया। उपस्थित साथियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में संभाग में हर एक पत्रकार के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने का उन्हें भरोसा दिलाया तो संभागीय अध्यक्ष विजय उरमलिया ने भी कहां की उन्हें जो यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वहन वह सब के साथ मिलकर करते हुए संगठन को मजबूत बनाएंगे।

 निर्भीक पत्रकारिता की पहचान है विजय 
पत्रकार का मूल काम समाज में व्याप्त विसंगतियों को सामने लाना है, ताकि शासन प्रशासन उसे गंभीरता से लेते हुए उसका निराकरण कर सुचितों पीड़ितों को उनका हक दिलाये और यह काम बड़ी बेबाकी से बीते 15 वर्षों से विजय उरमालिया करते आ रहे हैं, उनकी यही बेवाकी भरी पहचान को देखते हुए भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ नई दिल्ली (IFWJ ) के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र गौतम ने उन्हें शहडोल संभाग का संभागीय अध्यक्ष घोषित किया।

 पत्रकार साथियों ने दी बधाई

विजय उरमलिया के श्रमजीवी पत्रकार महासंघ नई दिल्ली (IFWJ ) में शहडोल संभाग का संभागीय अध्यक्ष बनने पर संभाग के प्रभारी राहुल सिंह राणा, शहडोल जिला अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी,अरविंद द्विवेदी, अनूपपुर जिला अध्यक्ष राज नारायण द्विवेदी, रामबाबू चौबे, उमेश पात्रिक,सुनील गुप्ता, सुनील कुमार सोनी, राकेश चंद्रा, वीरेंद्र सिंह, सुजीत शुक्ला,यशपाल सिंह जाट सहित बैठक में उपस्थिति रहे सभी पत्रकार साथियों ने उन्हें बधाई देते हुए शहडोल संभाग में उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने का विश्वास दिलाया।