चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंड हुआ चंद्रयान-3, भारत ने रचा इतिहास

Chandrayaan 3 Moon Landing: हर गुजरते पल के साथ बढ़ती उम्मीदों और उत्साह के बीच भारत आज चांद पर नया इतिहास इतिहास रच दिया है। मिशन चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर देश का मून मिशन सफल हो गया है। इसके पीछे इसरो के कई इंजीनियर और वैज्ञानिकों की दिन रात की मेहनत है। भारत चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के बाद सयुंक्त राष्ट्र अमेरिका, चीन और रूस के बाद दुनिया का चौथा देश बन गया है। इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बधाई संदेश आया है।

Chandrayaan3 ने आज ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है
"चांद पर जय हो"

हमारे @isro के वैज्ञानिकों ने कर दिखाया। आपकी बुद्धिमत्ता और परिश्रम से लंबे सफर के बाद मिशन #Chandrayaan3 ने आज ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है, जिससे प्रत्येक भारतवासी गर्व से भरा हुआ है।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मजबूत संकल्पों का ही परिणाम… pic.twitter.com/mo6vgr8fxJ

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 23, 2023

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा, ‘चांद पर जय हो, हमारे @isro के वैज्ञानिकों ने कर दिखाया।आपकी बुद्धिमत्ता और परिश्रम से लंबे सफर के बाद मिशन #Chandrayaan3 ने आज ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है, जिससे प्रत्येक भारतवासी गर्व से भरा हुआ है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मजबूत संकल्पों का ही परिणाम है कि अब हमारा #VikramLander चांद पर है और पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। अपना देश निरंतर असाधारण उपलब्धियां हासिल करते हुए रफ्तार के साथ विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसर है। वंदे मातरम्, भारत माता की जय’।

पीएम ने देशवासियों को दी बधाई
चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने बाद देश के सभी नेताओं ने वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी। देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया। उन्होंने कहा कि भारत अब चंद्रमा पर है।