अमरकंटक में भारत विकास परिषद उज्जैन के सदस्यों का दो दिवसीय भ्रमण,,संवाददाता - श्रवण कुमार उपाध्याय 

अमरकंटक - मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से भारत विकास परिषद के लगभग 100 सदस्यीय दल ने दिन शनिवार रविवार अमरकंटक क्षेत्र का भ्रमण कर यहां की धार्मिक , आध्यात्मिक एवं प्राकृतिक क्षेत्रों का भ्रमण कर मां नर्मदे की महिमा को सभी सदस्यों ने जाना और समझा । दल में सपरिवार अमरकंटक आए । 


भारत विकास परिषद के दल ने यहां पर नर्मदा नदी के उद्गम स्थल , माई की बगिया पर पहुंच कर पूजा अर्चना की । इसके अलावा श्री यंत्र मंदिर , कपिल धारा जल प्रपात , दूध धारा , सोन नदी उद्गम स्थल सोनमुड़ा , रामघाट , अमरकंटेश्वर महादेव , ज्वालेश्वर मंदिर , अरण्डी नदी संगम स्थल सहित अनेक स्थानों के दर्शन किए । अनेक आश्रम , मठों का भ्रमण किए । परिषद के संभागीय प्रमुख ईश्वरीय गुप्ता ने बताया कि शनिवार को नर्मदा एक्सप्रेस से परिषद के पदाधिकारियों का सहपरिवार 100 सदस्यीय दल अमरकंटक के नजदीकी रेल्वे स्टेशन पेंड्रा  रोड के लिए रवाना हो गया । स्थानीय आश्रम में स्नान , विश्राम उपरांत भोजन आदि कर सभी लोग भ्रमण हेतु निकले । सायंकाल मां नर्मदा नदी के उद्गम स्थल पर पहुंचकर नर्मदा आरती में सम्मिलित हुए । रविवार सुबह रामघाट नर्मदा नदी पर स्नान आदि कर कपिल धारा जल प्रपात , दूध धारा , कल्याण आश्रम आदि स्थानों का भ्रमण कर वापस उज्जैन हेतु नर्मदा एक्सप्रेस से रवाना हुए । 100 सदस्यीय दल में प्रमुख रूप से प्रांत कार्यकारिणी सदस्य ईश्वर पटेल , यात्रा संयोजक देवेंद्र पाठक और शिव विजयवर्गीय , मीडिया प्रभारी दीपक सक्सेना , ईश्वर सिसौदिया , नरेंद्र सिंह , ओमप्रकाश गुप्ता , प्रमोद जैन , रविन्द्र भारद्वाज , रीतेश आहूजा , नितीश कुमार , रोहित गोस्वामी आदि समूह के सदस्यगणों के साथ भ्रमण में आए हुए थे ।