भालूमाडा टी आई संजय खलको  लाइन अटैच    

अनूपपुर / गत दिवस न्यायिक दण्डाधिकारी कोतमा के निवास मे हुए हमले के मामले मे लापरवाही के कारण भालूमाडा टी आई संजय खलको को अनूपपुर  पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया हैं| 

* *यह हुई थी  घटना*                           फरियादी अमनदीप सिंह छाबड़ा पिता कुलदीप सिंह छाबड़ा उम्र 39 साल निवासी डी/03 आफिसर कालोनी एसईसीएल भालूमाड़ा थाना भालूमाड़ा जिला अनूपपुर (म.प्र.) न्यायिक दण्डाधिकारी कोतमा के द्वारा लिखित आवेदन पत्र दिया गया कि दिनांक 25/10/2025  की रात्रि में 12.30 बजे कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मेरे निवास डी/03 आफिसर कालोनी एसईसीएल भालूमाड़ा थाना भालूमाड़ा जिला अनूपपुर (म.प्र.) में क्षतिकारित करने के आशय से मां- बहन की गंदी गंदी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है एवं बंगले के अंदर गेट के पास से घुसकर मेन गेट के दोनो साईड बाउण्ड्री में लगे हुए लाईट व एंगल को तोड़कर नुकसान किया गया है एवं ईट पत्थर बंगले के अंदर चलाया गया है फरियादी की शिकायत आवेदन पत्र से थाना भालूमाड़ा मे अपराध क्र 468/25 धारा 224, 296, 324, 331(6), 333, 351(3) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं अज्ञात आरोपीगणो का पता तलाश तत्परता से किया गया घटना के तीनो आरोपी 1.प्रियांशु उर्फ जेगुवार सिंह पिता  मनोज  सिंह उम्र 25 साल निवासी वार्ड न 17 हालो ब्लाक भालूमाड़ा थाना भालूमाडा, 2. देवेन्द्र केवट उर्फ सोनू पिता रामवनवास केवट उम्र 23 साल निवासी वार्ड न 16 भालूमाड़ा जिला अनूपपुर ,3.मनिकेश सिंह उर्फ पुत्तन पिता नागेन्द्र सिहं उम्र 19 साल निवासी दफाई न 02 क्वाटर न एम/25 भालूमाड़ा को दिनांक 26/10/2025 को  गिरफ्तार किया गया है एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साईकल की जप्ती की गई है।