विकास पर्व के तहत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत बम्हनी में 3 करोड़ 94 लाख 90 हजार के विकास कार्यों का किया गया भूमि पूजन एवं शिलान्यास

 

अनूपपुर। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा निरन्तर विकास कार्यों को गति दी जा रही है। सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हुए हैं। उक्ताशय के विचार सुदामा सिंह ने विकासखण्ड पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत बम्हनी में आयोजित विकास पर्व 2023 के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती मिथलेश सिंह, पूर्व जनपद अध्यक्ष  हीरा सिंह, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.के. त्रिपाठी, प्रमोद सिंह, जनपद सदस्य  विपिन मलैया, सुरेश चौधरी, पूर्व मण्डी अध्यक्ष श्रीमती भारती सिंह, सरपंच बम्हनी, बेंदी, ताली, किरगी, कोहका पूर्व, देवरा, खण्ड पंचायत अधिकारी जागृत सिंह, सांसद प्रतिनिधि सुरेन्द्र चौकसे सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न विकास के निर्माण कार्यों तथा नल-जल योजनाओं के भूमिपूजन एवं लोकार्पण किए गए। 7 लाख 90 हजार के दो विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 3 करोड़ 87 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। 

विकास पर्व 2023 के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के संबंध में प्रकाश डालते हुए जानकारी दी गई।