भोपाल के जंबूरी मैदान के  लिए हजारों  भाजपा कार्यकर्ता  रवाना

@मो अनीश  तिगाला 

अनूपपुर / एमपी में विधानसभा चुनाव से पहले भोपाल के जंबूरी मैदान में पीएम मोदी का मेगा शो है। इस मेगा शो का नाम बीजेपी कार्यकर्ता महाकुंभ है। इसका आयोजन प्रदेश में निकली पांच जन आशीर्वाद यात्राओं के समापन के बाद हो रही है। इसे लेकर जंबूरी मैदान में भव्य तैयारी की गई है। मैदान में पांच बड़े-बड़े डोम बनाए गए हैं, जहां पांच लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही बाहर भी उतने ही लोग बैठ सकते हैं। बीजेपी के अनुसार इसके लिए अभी तक 11 लाख कार्यकर्ताओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। अनूपपुर जिले से भी हजारों  की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के पंजीयन हुए हैं, इसी क्रम में अनूपपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा ने भी  अपने नेतृत्व में  सैकड़ो भाजपा के कार्यकर्ताओं को बस से लेकर भोपाल के जंबूरी मैदान के  लिए 24 सितंबर को रवाना हुए इस दौरान प्रमुख रूप से, प्रकाश मिश्रा, राजेश सोनीभी  साथ  मे मौजूद रहे | 

महाकुंभ में आएंगे रजिस्टर्ड कार्यकर्ता

 पहली बार हो रहा है, जब बीजेपी के कार्यकर्ता महाकुंभ में रजिस्टर्ड कार्यकर्ता आएंगे। पार्टी से जुड़े लोगों ने बताया है कि जो भी कार्यकर्ता इसमें आएंगे, उनकी अलग पहचान होगी। उनका पंजीयन होगा। पंजीयन में उनके बारे में पूरी जानकारी होगी। कथित तौर पर यह भी कहा जा रहा है कि पार्टी के सारे कार्यकर्ता अपने खर्चे पर आएंगे।