रक्षाबंधन पर बहनों को तोहफा दे सकते हैं सीएम शिवराज, लाड़ली बहना योजना की बढ़ सकती है राशि

भोपाल। मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन पर सीएम शिवराज सिंह लाड़ली बहनों को उपहार दे सकते हैं। सीएम शिवराज रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों की राशि बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं। जिससे उनको बढ़ी हुई राशि मिलेगी।
दरअसल मध्यप्रदेश में 10 जून को लाडली बहना की पहली और 10 जुलाई को दूसरी किस्त आई थी। इस योजना से प्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं को लाभ मिल रहा है। 25 जुलाई से फिर नए सिरे से आवेदन शुरू हो रहे हैं। ट्रैक्टर वाले परिवारों की महिलाओं को भी योजना का लाभ मिलेगा। वहीं सरकार इस योजना को लेकर महिलाओं की आयु 23 साल से घटाकर 21 वर्ष करने की तैयारी में है।
अब शिवराज सरकार लाड़ली बहना राशि को 1000 के बजाय 1250 रुपए देने की तैयारी में हैं। मिली जानकारी के अनुसार, अक्टूबर से बढ़ी हुई राशि मिल सकती हैं। सीएम ने भविष्य में लाडली बहनों को ₹3000 प्रतिमाह देने की घोषणा की हैं। 1000 के बाद 1250, फिर 1500, फिर 1750, फिर 2000, फिर 2250, फिर 2500, फिर 2750, फिर 3000 प्रतिमाह करने की घोषणा कर सकते हैं।