सबर करो ? ना फैलाओ पार्टी में भ्रामक जानकारी या तो तय है संगठन महापर्व के तहत जल्द भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा, लेकिन चाटुकारिता की हदें पार कर रहे चाटुकार 
अनूपपुर - इतना तो सब्र करना चाहिए कि प्रदेश कार्यालय से अधिकृत जानकारी निकल सके,आपस मे भ्रामक जानकारी फैला कर अपने आपको चाटुकार होने का प्रमाण पत्र लेना जायज नही है,हालांकि ऐसा प्रमाण पत्र लोगों ने कई बार लिया है ,अगर यह भ्रामक जानकारी सही है तो भाजपा की रीति नित और सिधांत खूंटी पर टंगे नजर आ रहे है,विगत पंद्रह दिनों से कार्यकर्ताओं व जिले में निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शी कहने वाले भाजपाई क्या मुह छिपा लेंगे बहरहाल जो भी होगा वह पार्टी हित में होना चाहिए ताकि ऊर्जावान कार्यकर्ताओं में एक उमंग दिखाई पड़े और वह संगठन को उत्तरोत्तर प्रगति पर ले जाने के विचारों को कायम रख सके,चंद घन्टो की बात है दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा तब तक सबर रखिये