राष्ट्रीय महासचिव मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी का जिले में कल होगा आगमन - गुड्डू चौहान
राष्ट्रीय महासचिव मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी का जिले में कल होगा आगमन - गुड्डू चौहान
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव, मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी का मध्यप्रदेश के कई जिलों में लगातार दौरा जारी है। इसी क्रम में कल दिनांक 24 नवंबर 2025 को अनूपपुर जिले में प्रातः 11 बजे आगमन हो रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान ने सूचना/आमंत्रण पत्र जारी करते हुए बताया कि सूचित करते हुये हर्ष हो रहा है कि दिनांक 24/11/25 दिन सोमवार को प्रातः 11.00 बजे कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी का प्रथम बार अनूपपुर जिले में आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रमानुसार वे सुबह 11:00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के "समन्वय समिति" बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर बैठक को संबोधित करेंगें, तत्पश्चात् जिला कांग्रेस कार्यालय में ही जिले के समस्त कांग्रेस जनों से मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित बैठक में चर्चाकर मार्गदर्शन देंगे। वहीं दोपहर 3:00 बजे से "कार्यकर्ता संवाद" भी करेंगें। उक्त सम्पूर्ण कार्यक्रम में उनके साथ कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव/सहप्रभारी मध्यप्रदेश कांग्रेस डॉ. चन्दन यादव एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव/जिला कांग्रेस प्रभारी सुखेन्द्र सिंह बन्ना भी मौजूद रहेंगे। अंत में समस्त कांग्रेस जनों से अपील/निवेदन करते हुए उक्त कार्यक्रम में समस्त कांग्रेस जनों को सादर आमंत्रित किया, साथ ही समस्त कांग्रेस जनों की उपस्थिति को अतिआवश्यक एवं प्रार्थनीय बताया, जिसकी सूचना भी सभी कांग्रेस जनों की ओर सादर संप्रेषित की गई है।


