मध्यप्रदेश किसान सभा ने प्रदर्शन को सफल बनाने बनाई गई रणनीति -- जुगुल राठौर

मध्यप्रदेश किसान सभा जिला समिति अनूपपुर की बैठक दिनांक 9/9/2025 को ग्राम पंचायत क्योंटार के ग्राम पटौराटोला में सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता रमेश सिंह ने किया और विषय पर प्रकाश महासचिव दलवीर केवट ने डाला।
बैठक में प्रमुख रूप से आल इंडिया किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव बादल सरोज मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए कामरेड बादल सरोज ने कहा कि भाजपा सरकार अपने कार्पोरेट मित्रों को मालामाल करने के लिए  किसान एवं खेती को बर्बाद करने पर उतारू हो गया है। उन्होंने कहा कि 24 मार्च 2025 को मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित अध्यादेश से यह साफ हो गया है कि यह सरकार किसान को उसकी जमीन से अलग थलग करने की योजना बना ली है जिसे नाकाम करने के लिए सशक्त एवं निर्णायक किसान आंदोलन की जरूरत है। उन्होंने बताया कि यह सरकार अब किसानों की जमीन बिना मुआवजा दिए भू-अर्जन करने विधानसभा में अध्यादेश पारित कर लिया है इस अध्यादेश से पूरे मध्यप्रदेश के किसान आक्रोशित हैं जिसके विरोध में दिनांक 25 सितंबर को प्रदेश के कोने कोने से किसान भोपाल कूच करने के लिए तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र के मोदी सरकार किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को शहीद का दर्जा, कृषि कानून को रद्द करने, कृषि उत्पाद को लाभकारी बनाने C2+50% एवं किसानों के ऊपर दर्ज मुकदमा वापस लेने, किसानों का कर्ज माफी का लिखित आश्वासन दिया था जिसे लागू नहीं किया जा रहा है।
जिला अनूपपुर में वन्यजीव हाथी, बंदर एवं आवारा पशुओं के उत्पात से किसान एवं ग्रामीणों का घर, फ़सल एवं जान-माल का नुकसानी पर जिला प्रशासन एवं सरकार गम्भीर नहीं है। जिसका स्थाई समाधान निकालने आन्दोलन को तेज़ करने रणनीति बनाई गई। देश प्रदेश सहित जिला अनूपपुर में माइक्रोफाइनेंस कम्पनी के लूट पर गहरा चिंता व्यक्त किया गया एवं इससे निपटने रणनीति बनाई गई।

किसानों के अंदर मंडराते संकट के बादल पर गहन विचार विमर्श कर निर्णय लिया गया कि अनूपपुर जिला से किसान अपने खेती किसानी को बचाने 25 सितंबर को भोपाल में होने वाले प्रदर्शन में सैकड़ों के तादाद में  सामिल करने रणनीति बनाई गई। बैठक में ओमप्रकाश राठौर,तेरसु सिंह गोड़, आनन्द राम,समारु सिंह, भजनलाल केवट, गंगधारी कोल, चैन सिंह,ललन सिंह, भगवान दास, राजमणि, सुबेलाल कोल, नर्मदा प्रसाद, बद्री कोल, युवा नेता सत्यनारायण, विकास सिंह तथा सीटू नेता रामू यादव, जुगुल राठौर आदि जिला नेतृत्व के साथी मौजूद रहे।