मध्यप्रदेश किसान सभा एवं सीटू की संभागीय बैठक कोतमा कालरी भालूमाडा क्लब में हुआ संपन्न 16 फरवरी को ग्रामीण भारत बंद पर बनी रणनीति

मध्यप्रदेश किसान सभा एवं सीटू की संभागीय बैठक कोतमा कालरी भालूमाडा क्लब में हुआ संपन्न
16 फरवरी को ग्रामीण भारत बंद पर बनी रणनीति
कोतमा। संयुक्त किसान मोर्चा एवं केंद्रीय श्रमिक संगठनों के संयुक्त आव्हान पर 16 फरवरी को संपूर्ण ग्रामीण भारत बंद के आह्वान की तैयारी बैठक मध्य प्रदेश किसान सभा एवं सीटू की संभागीय बैठक कोतमा कालरी भालू मांडा में दिनांक 27/1/2024 को संपन्न हुआ। बैठक में प्रमुख रूप से मार्गदर्शन के लिए सीटू के प्रांतीय अध्यक्ष कामरेड रामविलास गोस्वामी शामिल रहे। कामरेड रामविलास गोस्वामी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा नीति प्रदेश एवं केंद्र की सरकार के जन विरोधी, किसान विरोधी, मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ केंद्रीय कर्मचारी संघ एवं संयुक्त किसान मोर्चा ने 16 फरवरी 2024 को ग्रामीण भारत बंद का आह्वान किया है। जिसकी तैयारी में शहडोल संभाग के मध्य प्रदेश किसान सभा एवं सीटू एवं अन्य किसान मजदूरों के संगठनों के साथ चर्चा वार्ता कर आंदोलन को सफल बनाए जाने के संबंध में मार्गदर्शन किया। बैठक सीटू के जिला अध्यक्ष कामरेड रामू यादव, कामरेड जुगुल किशोर राठौर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन के जिला अध्यक्ष संध्या शुक्ला, जोहिला क्षेत्र के सीटू नेता एसडी सिंह, जमुना कोतमा क्षेत्र के कोयला श्रमिक संघ के नेता आर एस यादव, मध्यप्रदेश किसान के महासचिव दलबीर केवट, सोहागपुर एरिया से रामराज तिवारी के अध्यक्ष मंडल के अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुआ। बढती मंहगाई, बेरोजगारी, घटते वेतन तथा खाद्य पदार्थ में मिलावट खोरी आदि केंद्र सरकार की किसान विरोधी, मजदूर विरोधी, जनविरोधी, देश विरोधी नीतियों के खिलाफ मजदूरों और किसानों की मांगों के समर्थन में केंद्रीय ट्रेड यूनियन, संगठनों व संयुक्त किसान मोर्चा, अखिल भारतीय आह्वान पर 16 फरवरी 2024 की औद्योगिक हड़ताल ग्रामीण भारत बंद को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाया गया। जमुना कोतमा क्षेत्र से अनिल शर्मा मोजरबियर पावर प्लांट जैतहरी से सहसराम चैधरी, मध्यप्रदेश किसान सभा से कामरेड रामाधार राठौर, जमुना कोतमा क्षेत्र से अनिल तिवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता युनियन से अजमते फिरदौस आदि प्रतिनिधियों ने 16 फरवरी 2024 को सम्पूर्ण ग्रामीण भारत बंद की सफलता पर रणनीति से अवगत कराया। बैठक का संचालन कामरेड इंद्रपती सिंह महासचिव सीटू जिला समिति अनूपपुर ने किया।