पुष्पराजगढ विधानसभा क्षेत्र के विधायक को मिला सर्वश्रेष्ठ उत्कृष्टता विधायक सम्मान
पुष्पराजगढ। मध्यप्रदेश विधानसभा द्वारा पुष्पराजगढ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय लाडले विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को जी को मध्यप्रदेश के सर्वश्रेष्ठ विधायक   उत्कृष्टता सम्मान से सम्मानित किया गया पुरे मध्यप्रदेश में मात्र पांच विधायकों को यह सम्मान दिया गया है विधानसभा के संसदीय मर्यादाओं का पालन करने और विधानसभा की गतिविधियों में उनके योगदान को देखते हुए यह सम्मान दिया गया। श्री मार्को जी कांग्रेस के उन विधायकों में हैं जो प्रश्नकाल में सक्रिय रहते हैं और बहसों में अपने क्षेत्र की मांगों को लेकर अपना पक्ष मजबूती के साथ रखते हैं।और अपने क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर हमेशा लडाई लडे हैं पुष्पराजगढ विधानसभा क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर कई बार माननीय विधायक जी के द्वारा सरकार के खलिाफ विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन, आंदोलन किये है जबकि प्रदेश में भाजपा की सरकार है और उनकी सरकार में सर्वश्रेष्ठ विधायक उत्कृष्टता सम्मान से सम्मानित किया जाना ऐतिहासिक है माननीय विधायक जी यह पूरे पुष्पराजगढ नहीं, पुरे शहडोल संभाग को गौरवान्वित किया है यह हम सब लोगों के लिए गर्व की बात है कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर आप ऐसे ही पुष्पराजगढ विधानसभा का नाम पुरे प्रदेश एवं देश में रोशन करते रहे आपके नेतृत्व में पुष्पराजगढ विधानसभा निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे।