मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग के मंत्री श्री राकेश सिंह का भ्रमण कार्यक्रम 

अनूपपुर 9 सितम्बर 2025/ मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग के मंत्री श्री राकेश सिंह 10 सितम्बर को दोपहर 12 बजे कपिलधारा परिसर, अमरकंटक में कपिलधारा पहुंच मार्ग का भूमिपूजन करेंगे। तत्पश्चात् दोपहर 1 बजे सर्किट हाऊस परिसर अमरकंटक में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। शाम 4 बजे अमरकंटक से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।