स्ट्रांग रूम के बाहर पहरेदारी: एलईडी स्क्रीन पर नजर बनाए हुए कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ता, प्रशासन से बताया खतरा

 अनूपपुर। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है। अब सभी को दिसंबर का इंतजार है, जब ईवीएम मशीन खुलेगा। वैसे तो ईवीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की होती है। लेकिन अनूपपुर जिले में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला है। जहां स्ट्रांग रूम की पहरेदारी कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ता कर रहे हैं। उन्होंने भाजपाई प्रशासन से इसे खतरा बताया है। सभी स्ट्रांग रूम के सामने टेंट लगा कर एलईडी स्क्रीन पर दिन-रात नजर बनाए हुए हैं।दरअसल, जिले के पॉलिटेक्निक कालेज में बने स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस विधायक सुनील सराफ और उनके कार्यकर्ता वोटिंग के बाद से ही जमे हुए हैं। सभी स्ट्रांग रूम के सामने टेंट लगा कर एलईडी स्क्रीन पर दिन-रात नजर बनाए हुए हैं।
कांग्रेसी विधायक भी 24 घंटे नजर गड़ाए हुए हैं। सुबह से लेकर रात तक हर पल उनकी निगाहें बाहर लगी स्क्रीन पर लगी हुई है।मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपाई प्रशासन से खतरा है l यह हमारी सजकता है और हम यदि यहां से चले जाते हैं और निगरानी नहीं रखते तो कुछ भी हो सकता है। हमें प्रशासन पर भरोसा नहीं है। प्रशासन कहीं ना कहीं भाजपा के इशारे पर चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन आरएसएस, और भाजपा के इशारों पर नाचता है।