बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मनरेगा बचाओ अभियान के लोगों को चौपालों के माध्यम से जागरूक किया,,रिपोर्ट @ अजय कुमार यादव बांदा


बांदा मनरेगा बचाओ अभियान के तहत आज महुआ ब्लाक के सेहुंड़ा मण्डल के ग्राम पंचायत गिरवाँ, ग्राम पंचायत दुर्गापुर, तथा जखनी मण्डल के ग्राम पंचायत विलगांव, खुरहंड मण्डल के ग्राम पंचायत बरसड़ा खुर्द ग्रामों में बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने लोगों को चौपालों के माध्यम से जागरूक किया गया, और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भेजे गए मनरेगा बचाओ संग्राम के पत्र जॉब कार्ड धारकों को दिए गए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने लोगों से रूबरू होते हुए 100 दिन कार्ययोजना के विषय में विस्तृत जानकारी दी, मनरेगा बचाओ संग्राम पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "प्रदेश व केन्द्र की वर्तमान भाजपा सरकार बाबा साहब के संविधान को छिन्न भिन्न करने में लगी हुई है, राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के नाम से पूरे देश में चल रही मनरेगा के स्वरूप को बदलने के साथ साथ ग्रामीण अंचल में निवास कर रहे गरीब मजदूरों से उनका काम छीना जा रहा है, कांग्रेस शासन में अधिनियम बनाकर 100 दिन गारंटी का रोजगार मुहैया कराया गया था, जिसको भाजपा सरकार समाप्त करने की ओर अग्रसर हैं।"
इस अवसर पर जिला महासचिव कालीचरण निगम, कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, ग्राम पंचायत गिरवाँ से सेहुंड़ा मण्डल अध्यक्ष रज्जाक भाई, मेराज खान, जलील खान, मुन्ना पठान, रशीद भाई, सचिन तिवारी, राजू अवस्थी, उर्मिला रैकवार, गोमती सोनी, दुर्गापुर ग्राम पंचायत में बलबीर त्रिपाठी, अवधेश मिश्रा, शिवनारेश त्रिपाठी, मनोज तिवारी, रामनारायण, राजेश्वर द्विवेदी, लोटन सेन, भूरा वर्मा, भइयन प्रजापति, राममिलन प्रजापति, प्रेमचंद्र वर्मा, रामप्रसाद, अमरनाथ प्रजापति, रामप्रसाद विश्वकर्मा, रामगोपाल त्रिपाठी, राजेन्द्र तिवारी, रामगोपाल कबीर, सियाराम प्रजापति, जगमोहन द्विवेदी, रामबाबू यादव, फूलचंद्र वर्मा, बब्लू प्रजापति, रज्जू यादव, लक्ष्मी गुप्ता, जखनी मण्डल के ग्राम पंचायत विलगांव से मण्डल अध्यक्ष दशरथ सिंह, अनिल यादव, रामशंकर सिंह लाला, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, रामकुमार सिंह, अखिलेश अवस्थी, नत्थू प्रसाद, प्रमोद कुशवाहा, भरतलाल कुशवाहा, गोलू यादव, अभिनाशी, अनिरुद्ध कुमार, महेश गुप्ता, संदीप कुमार, रविकांत पांडेय, खुरहंड मण्डल के ग्राम पंचायत बरसड़ा खुर्द से मण्डल अध्यक्ष जुगनू भाई, शेर मुहम्मद टिंगू, मुन्ना लाल वर्मा पूर्व प्रधान, रफीक, बाबूराम, नत्थू कबीर, रामकृपाल, सलीम खान, मुहम्मद, रामसजीवन, पुरुषोत्तम, कुन्नू खान, रफीक खान, दीपक वर्मा, शिवमोहन, विकास, अंशू, महेंद्रा, शंभू, मोतीलाल, जगदेव, इंतजाम अली, जाकिर हुसैन, दिलदार खान, शहवीर खान, शहजादे खान, इनायत उल्ला, मेराज, जावेद खान, नंदकिशोर, शमी उल्ला, मुबीरुल, रसीद खान प्रमुख कांग्रेस जन उपस्थित रहे।