प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम के 99 वें एपिसोड में विचार रखे। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान सहित भोपाल प्रवास पर आए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे.पी. नड्डा और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यक्रम का श्रवण भोपाल की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में किया। मंत्रीगण, जन-प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।

शहीद परिवार का सम्मान

मुख्यमंत्री श्री चौहान और श्री नड्डा ने शौर्य चक्र ग्रुप कैप्टन स्व. वरुण सिंह की माताजी  उमा सिंह और पिता  के. पी. सिंह का सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि सीडीएस श्री विपिन रावत की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में दिसंबर 2021 में मृत्यु हो गई थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के एक सप्ताह बाद  वरुण सिंह की भी मृत्यु हो गई थी।