महापरिनिर्वाण दिवस पर युवाओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को नमन कर उनके सिद्धान्तों पर चलने शपथ ली

महापरिनिर्वाण दिवस पर युवाओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को नमन कर उनके सिद्धान्तों पर चलने शपथ ली
उमरिया-महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा ग्राम पंचायत मुदरिया के आंगनबाड़ी केंद्र मे उनकी चित्रपटल पर माल्यार्पण कर राष्ट्र के विकास में दिए गए उनके अमूल्य योगदान का स्मरण किया गया।
युवा हिमांशू तिवारी ने बाबा साहेब के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का व्यक्तित्व महान था।डॉक्टर आंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता के अमर समर्थक थे, जिन्होंने अपना जीवन शोषितों और वंचितों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। बाबा साहेब ने हमें प्रगतिशील और समावेशी संविधान दिया है, जिसमें दशकों से समाज के हर वर्ग के अधिकारों की रक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की उपलब्धियां और उनके मूल्य पीढ़ियों को प्रेरित करते रहे हैं। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी सिंह आंगनवाड़ी सहायिका विमला बाई,युवा हिमांशू तिवारी,खुशी सेन,शिखा बर्मन, श्रुति सिंह काजल सिंह प्रियांशु सिंह शौर्य सिंह मुस्कान सिंह जूही सिंह दीपक सिंह व सभी लोग उपस्थित रहे।