*महाविद्यालयलीन जिला स्तरीय  वॉलीबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न*

शासकीय महाविद्यालय अमरपुर ने जीता फाइनल

करंजिया / मध्य प्रदेश उच्च   शिक्षा के खेल  कैलेंडर निर्देशानुसार जिला स्तरीय  वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय महाविद्यालय करंजिया मे 12 नवम्बर 2025 को किया गया जिला  स्तरीय  वॉलीबॉल प्रतियोगिता के कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि जनपद पंचायत करंजिया के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्री  अक्षय सिगारे व विशिष्ट अतिथि जनपद करंजिया की उपाध्यक्ष गीता पट्टा,महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष गजेंद्र करचाम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो दुर्गा सिंह भावेदी आदि ने प्रतियोगिता की शुरूआत माँ  सरस्वती की प्रतिमा मे दीप  प्रज्वलित कर की,  जिसके बाद जिले भर से आई हुई विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों से परिचय प्राप्त किया गया | प्रतियोगिता मे जिले भर के 06 शासकीय महाविद्यालयों की टीम जिसमे  शासकीय महाविद्यालय मेहंदवानी,  शासकीय महाविद्यालय अमरपुर, शासकीय महाविद्यालय डिंडोरी, शासकीय महाविद्यालय सामनापुर, शासकीय आदर्श महाविद्यालय डिंडोरी, शासकीय महाविद्यालय करंजिया की टीमों ने भाग लिया | टीमें आपस मे लीग मैच खेलने के बाद पहला सेमी फाइनल मैच शासकीय महाविद्यालय करंजिया व शासकीय महा विद्यालय डिंडोरी के मध्य खेला गया जहाँ पर डिंडोरी ने जीत हासिल कर फाइनल मे प्रवेश की, दूसरा सेमी फाइनल मैच शासकीय महाविद्यालय मेहंदवानी व शासकीय महाविद्यालय अमरपुर के बीच खेला गया जहाँ शासकीय महाविद्यालय अमरपुर विजयी हो कर फाइनल मे पहुंची, जहाँ पर फाइनल मे शासकीय महाविद्यालय अमरपुर ने बेहतरीन खेलते हुए जिला स्तरीय  वॉलीबॉल प्रतियोगिता अपने नाम की इस अवसर पर  महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो दुर्गा सिंह भावेदी  ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल आपसी समन्वय को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सफल आयोजन में सहयोग के लिए विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों की सराहना की। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ के के दुबेदी व डॉ केपी बर्रोह ने किया | जिला स्तरीय  वॉलीबॉल प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने महाविद्यालय करंजिया के सभी अधिकारी कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा |