मा0 विद्या0बड़ोखर बुजुर्ग में छात्र-छात्राओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा दी गई आवश्यक जानकारियां,रिपोर्ट @अजय कुमार यादव बांदा
मा0 विद्या0बड़ोखर बुजुर्ग में छात्र-छात्राओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा दी गई आवश्यक जानकारियां,रिपोर्ट @अजय कुमार यादव बांदा
बांदा 25/09/25 मिशन शक्ति 5.0कार्यक्रमों के तहत जिला प्रोवेशन अधिकारी के निर्देशानुसार हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वूमन कर्मियों के द्वारा आज राजकीय हाई स्कूल बड़ोखर बुजुर्ग बांदा में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत साइक्लोथान (मेगा इवेंट )के थीम के अनुसार लिंगानुपात, स्कूल ड्रॉप आउट ,बाल विवाह ,लैंगिक शोषण संस्थागत प्रसव ,साक्षरता दर ,बच्चों के प्रति होने वाली हिंसा संबंधित बालिकाओं के साथ साइकिल रैली निकाली गई ।रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ0 शशी मिश्रा द्वारा हरी झंडी दिखाकर के की गई। उक्त क्रम में माध्यमिक विद्यालय बड़ोखर बुजुर्ग में छात्र-छात्राओं को महिला कल्याण विभाग की समस्त कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी हेल्पलाइन नंबर 181, 112 ,1090 चाइल्ड लाइन 1098 गुड टच , बेड टच के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित। प्रधानाचार्य डॉ शशि मिश्रा ,डीएमसी आकांक्षा सिंह ,जेंडर स्पेशलिस्ट कामिनी सिंह, वन स्टाफ से रामा साहू, अध्यापक सुधीर श्रीमाली सहित समस्त टीचर स्टाफ छात्राएं उपस्थित रहे।


